NCR NEWS

दिल्ली पुलिस का नाम हुआ लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

दिल्ली पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि पर दिल्ली पुलिस का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। दरअसल दिल्ली पुलिस ने लूट की अबतक की सबसे बड़ी रकम बरामद की थी जिसके लिए दिल्ली पुलिस का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने ट्विटर पर इस सबंध में मिले प्रमाण पत्र को प्रदर्शित करते हुए यह जानकारी दी। लूट की यह घटना 26 नवंबर को दिल्ली के गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन के पास हुई थी जहां एक्सिस बैंक की 22 करोड़ 49 लाख 89 हजार 500 रुपए से भरी एक कैश वैन को ड्राइवर लेकर फरार हो गया था।

लूट की शिकायत ओखला इंडस्ट्रियल थाने में अगले दिन सुबह दर्ज करायी गई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दक्षिण पूर्वी दिल्ली की पुलिस टीम ने ड्राइवर प्रदीप शुक्ला को गिरफ्तार कर लूट की यह रकम महज दस घंटे के अदंर बरामद कर ली थी।
ड्राइवर रकम के साथ ओखला मंडी के एक गोदाम में छुपा हुआ था। जबतक पुलिस ने उसे पकड़ा वह लूट की रकम मे से 11 हजार रुपए खर्च कर चुका था।

लूट की इस वारदात और इसे सुलझाने में की गई पुलिस कार्रवाई ने मीडिया में खासी सुर्खियां बटोरी थीं।

Related posts

बिजली सम्बंधित समस्याओं को लेकर किसानों ने किया मुख्य अभियंता का घेराव।

First Opinion News

कांवड़ यात्रा, जिलाधिकारी दीपक मीणा ने किया इंटीग्रेटिड कन्ट्रोल रूम का शुभांरभ

First Opinion News

भारत मंडपम में होगा युवा उधमी शिखर सम्मेलन, स्टार्टअप की चाह रखने वाले युवाओं को मिलेगी नई दिशा

First Opinion News