National

गैरहाजिर पुलिसकर्मियों पर चला कप्तान का डंडा दो पुलिसकर्मी निलंबित, दो को किया बर्खास्त

ग्रेटर नोएडा –वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौतम बुद्ध नगर द्वारा आज बिना अनुमति के गैरहाजिर रहने पर दो पुलिसकर्मियों को निलंबित और दो पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया गया है । एसएसपी ने अनुचर  रोहित  व अनुचर सत्यवीर लगभग दो माह से बिना किसी अवकाश की अनुमति के गैरहाज़िर रहने पर निलंबित कर दिया गया है। कांस्टेबल अजय कुमार व कांस्टेबल सुधीर कुमार को लगभग डेढ़ साल लगातार बिना किसी अनुमति /अवकाश के गैरहाज़िर चलने व बार बार बुलाये जाने पर न आने की बजह से पुलिस विभाग की सेवा से वर्ख़ास्त कर दिया है।  वहीं कांस्टेबल बोधेंद्र सिंह को 297 दिन से  लगातार बिना किसी अनुमति /अवकाश के गैरहाज़िर होने के कारण दीघ्र दंड की विभागीय कार्यवाही के उपरांत 3 वर्ष के न्यूनतम वेतनमान पर वेतनावत कर दिया गया है। एसएसपी गौतमबुद्ध नगर के अनुसार  सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिया है कि,  अगर कोई कर्मचारी बिना बताए या बिना अनुमति /अवकाश के गैरहाज़िर होता है तो तत्काल उसकी रिपोर्ट कारवाही हेतु प्रेषित करेंगे । पुलिस विभाग में किसी भी तरह की लापरवाही व अनुशासनहीनता को क्षमा नहीं नहीं किया जायेगा ।

Related posts

Barabanki News:बाराबंकी,सीओ की सड़क हादसे में मौत,कार ट्रक से जा टकराई,इलाज के दौरान डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।

First Opinion News

नोएडा पुलिस ने पकड़ा गुलेल गैंग । चोरी करने के लिये गुलेल मारकर तोड़ते थे गाड़ियों के शीशे

firstopinion

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानिए कितना बढ़ेगा वेतन

firstopinion