National

जिला प्रशासन के द्वारा 8 गुंडों पर लगाया गया गैंगस्टर

गौतमबुद्धनगर
जनपद में अपराध नियंत्रण करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा निरंतर रूप से व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। इसी श्रंखला में जनपद के 8 और गुंडों पर गेंगस्टर लगाया गया है।
जिलाधिकारी बीएन सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर नीरज व टींकू पुत्र धर्मपाल उर्फ धम्पू जाटव मौ0 माडलपुरिया कस्बा व थाना जेवर, रिंकल पुत्र राकेश जाटव मौ0 माडलपुरिया कस्बा व थाना जेवर, मोनू पुत्र राकेश निवासी मकान नम्बर 185 सुभाष नगर कोतवाली हापुड़ जिला हापुड़, चन्दन पुत्र फूलेना निवासी हसमाला थाना डण्डारी जिला बैगूसराय बिहार हाल पता राजकुमार का मकान गाॅव चिल्ला थाना मयूर विहार फेस-1 दिल्ली, तापस पुत्र विधान निवासी भागूरा पो0ओ0 शमणि थाना शान्सी जिला चाचोल 24 प्रगना उत्तर(प0बं0) हाल जयसिंह का मकान गाॅव चिल्ला थाना मयूर विहार फेस-1 दिल्ली, शालू पुत्र शम्मी, मौजिम पुत्र इरफान निवासी झुग्गी झोपड़ी कालौनी सैक्टर-9, थाना सैक्टर-20 नोएडा, जिला गौतम बुद्ध नगर पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है।
जिलाधिकारी ने इस संबंध में बताया कि जनपद में अपराधियों के विरूद्ध निरंतर रूप से कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। अतः भविष्य में यह कार्रवाई प्रस्तावित रहेगी और जो आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं उन पर गुंडा एक्ट एवम गैंगस्टर तथा जिला बदर करने की कार्रवाई करने के साथ-साथ अन्य सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

अमित शाह के अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

firstopinion

शेयर बाज़ार में कमजोरी जारी, आईटीसी लुढ़का

firstopinion

मणिपुर में 10 बजे तक 30 फीसदी वोटिंग, मतदान जारी

firstopinion