गाजियाबाद बेरोजगार युवाओं के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय, एवं एम.एम.एच. कॉलेज गाजियाबाद द्वारा संयुक्त रूप से एक विधाान सभा स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का उदघाटन कुमार गौरव, मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद एवं डॉ० संजय कुमार सिंह, प्राचार्य, एम.एम.एच.कॉलेज, गाजियाबाद द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। गौतम घोष जिला सेवायोजन अधिकारी के अनुसार इस रोजागर मेले में श्रीराम रिंग्स एण्ड पिस्टन, मोहन मिकेन्स, हमदर्द, आई.सी.आई.सी.आई. बैंक, आई.डी.एफ.सी.बैंक, गर्ग एसोसिएट एवं बिग बास्केट आदि जैसी 31 निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियों ने भाग लिया।
रोजगार मेले में 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक के हाईस्कूल से लेकर स्नातक, आई.टी.आई. एवं डिप्लोमा पास अभ्यर्थियों द्वारा मेले भाग लिया गया। इस रोजगार मेले में 1000 से अधिक अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया तथा लगभग 570 अभ्यर्थियों को रूपये 12500 से 38000 प्रतिमाह के वेतन पर कम्पनियों द्वारा शार्टलिस्ट / चयनित किया गया।
