National

पटना में पुलिस कर्मियों पर तेज रफ्तार का कहर, महिला सिपाही की इलाज के दौरान हुई मौत

 

पटना कल देर रात पटना में चेकिंग कर रहे तीन पुलिस कर्मचारियों पर कार चढ़ाने की घटना सामने आई है। पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी वहां एक तेज रफ्तार स्कोर्पियो गाड़ी आई पुलिस ने उसको रोकने का इशारा किया। लेकिन कार चालक ने कार रोकने की जगह गाड़ी की स्पीड और बढ़ा दी। अचानक आई तेज रफ्तार गाड़ी ने वहां मौजूद तीन पुलिस पुलिसकर्मी को रोंद दिया। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी एक एसआई एक एएसआई और एक कॉन्स्टबल गंभीर से  घायल हो गए हैं। घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया पुलिस ने कार में बैठे दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, कार के परखच्चे उड़ गए।

एक महिला कॉन्स्टबल की इलाज के दौरान मौत 

घटना में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए है, जबकि इलाज के दौरान एक महिला कांस्टेबल की मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज़ कार लिया है और मौके से गिरफ्तार दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।

Related posts

भारत रत्न सम्मान।

firstopinion

परिवहन व्यवस्था को और मज़बूत करने के लिए सरकार ने लिया बड़ा फैसला 24 जिलों में होगी आईडीटीआर तथा आरटीटीसी की स्थापना

First Opinion News

प्रमुख सचिव का स्टेनो बताकर की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी, डीजीपी के आदेश पर एफ़आईआर दर्ज़

First Opinion News

Leave a Comment