NCR NEWS

नोएडा के सुमित्रा हॉस्पिटल में लगी आग,मौके पर पहुंची दमकल की 6 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू 

 

नोएडा के सेक्टर 35 स्थित सुमित्रा हॉस्पिटल में आज तड़के अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी में शक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दरअसल अस्पताल के बेसमेंट में स्थित रिकॉर्ड रूम में आग लग गई जिसकी वजह से धुआ पूरे अस्पताल में फैल गया और वहां पर भगदड़ का माहौल पैदा हो गया। धुएं को देखकर वहां से निकलने के लिए कुछ लोगों ने अस्पताल का कांच तोड़ने की कोशिश की जिसमें उनको मामूली चोटे आई है।

सीएफओ गौतम बुद्ध नगर प्रदीप कुमार के अनुसार बेसमेंट में बने रिकॉर्ड रूम में कंप्यूटर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी है। फायर विभाग की छह गाड़ियों में मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। आग लगने के बाद उसका धुआँ पहले और दूसरे फ्लोर तक फैल गया जिससे वहां मौजूद पेशेंट और उनके अटेंडेंट में भगदड़ मच गई। इसी दौरान कुछ पेशेंट के साथियों ने कांच तोड़ने की कोशिश की जिसमे दो लोगों को मामूली चोटे आई हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने की वजह से कोई हातहत नही हुआ है।

Related posts

नोएडा पहुँचे एसपीजी अधिकारी, पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायज़ा

firstopinion

गौतमबुद्धनगर पुलिस में हुआ बड़ा फेरबदल

firstopinion

ऑटो यूनियन और किसनों का एजेंसी के खिलाफ़ प्रदर्शन, एजेंसी द्वारा 3 अप्रैल से बिलिंग रेट पर वाहन देने का आश्वासन

First Opinion News

Leave a Comment