National

विदेशी छात्रों की सुरक्षा के संबंध में पुलिस प्रशासन की विश्वविद्यलयों के अधिकरियों के साथ बेठक

ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्ध नगर में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों की समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन गंभीर है । इस विषय पर जिलाधिकारी बीएन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गौतम बुद्ध नगर द्वारा जनपद गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों के संबंध में एसएसपी ऑफिस सूरजपुर सभागार में विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार तथा विदेशी छात्रों के साथ बैठक की गई। जिसमें विदेशी छात्रों की समस्याओं को सुना गया तथा इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर जनपद में स्थापित यूनिवर्सिटी से आए सभी रजिस्टार गणों का आव्हान करते हुए कहा कि उनके यहां जो विदेशी छात्र अध्ययनरत हैं निरंतर रूप से उनकी समस्याओं को जानकर उनका तत्परता के साथ विधि सम्मत निराकरण सुनिश्चित किया जाए । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुनीति तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुमार विनीत व अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे ।

Related posts

सुपरस्टार बनना चाहती हैं, आलिया

firstopinion

पत्नी सोनम ने ही, करवाई थी कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या

First Opinion News

स्मृति की सक्रियता से कांग्रेस में बढ़ी बेचैनी

firstopinion