NCR NEWS

सीमा परिहार बनी भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्ष,2027 विधानसभा चुनाव पर नज़र

 

नोएडा भारत बचाओ, संविधान बचाओ आंदोलन, भारतीय किसान यूनियन एस, पीडीएमएम गठबंधन व राष्ट्रीय पसमांदा हिंदू-मुस्लिम महासभा द्वारा शनिवार को नोएडा मीडिया क्लब में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पीडीएमएम गठबंधन के प्रमुख व भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय संरक्षक संजय गुर्जर ने पूर्व दस्यु सुंदरी और बिग बॉस में हिस्सा ले चुकीं सीमा परिहार को भारतीय किसान यूनियन एस की महिला मोर्चे की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की घोषणा की।इस मौके पर पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार ने कहा की वह नई जिम्मेदारी पाकर बेहद ख़ुश हैं ,किसानों और जरूरतमंदो की मदद को लेकर वह जमीनी स्तर पर काम करेंगी। पत्रकारों को संबोधित करते हुए संजय गुर्जर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पीडीएमएम गठबंधन राजनीतिक पार्टियों को जोड़ने का कार्य कर रहा है। जिन पार्टियों का उत्तर प्रदेश में आधार मजबूत है उन्हीं दलों को गठबंधन में शामिल किया जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 50 मुख्य सीट हैं जिनपर जातीय और राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए 2027 के चुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा दिसंबर तक कर दी जाएगी। राष्ट्रीय पसमांदा हिंदू-मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाहिद भैया ने बताया कि पूरे देश के लोग हमारे साथ जुड़ रहे हैं जो पसमांदा आंदोलन को मजबूत करेंगे और हम पसमांदा समाज की समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री से भी मिलेंगे। भारतीय किसान यूनियन एस के प्रदेश अध्यक्ष रतनसिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में प्रदेश कमेटी का गठन पूरा कर लिया गया है और अक्टूबर से एमएसपी कानून, किसान आयोग का गठन, भूमि अधिग्रहण में बदलाव के लिए आंदोलन शुरू करेंगे। स्याना विधानसभा से पीडीएमएम गठबंधन के उम्मीदवार और पीडीएमएम गठबंधन की राष्ट्रीय सामान्य समिति के सदस्य एडवोकेट डिबलु सिंह मुंडन ने कहा कि 24 अगस्त से सामाजिक न्याययात्रा शुरू की जा रही है जिसकी शुरुआत गढ़ गंगा से की जाएगी और पूरे देश के बड़े आंदोलनकारी और सामाजिक न्याय के नेता पदयात्रा में शामिल रहेंगे। पश्चिमी यूपी की सभी 50 सीटों पर होगा महासंग्राम। पीडीएमएम गठबंधन के सहयोगी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर लताफ़त अली ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुर्जर, मुस्लिम, दलित समीकरण पर हम लोग काम कर रहे हैं और निश्चित तौर से आगामी समय में इसमें हम लोग कामयाब होंगे। 2027 में सरकार नहीं तो सरकार के किंगमेकर होकर जरूर उभरेंगे। इंकलाब विकास दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर ने बीजेपी को पिछड़ा, दलित और मुस्लिम विरोधी बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अब नई विचारधाराओं की आवश्यकता है, और बदलाव की जरूरत है, और यह बदलाव निश्चित तौर पर होकर रहेगा। हम सभी लोग मजबूती के साथ संघर्ष की मुहिम में है। अंबेडकर समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजसिंह ने कहा कि पीडीएमएम गठबंधन तीसरे विकल्प के रूप में उत्तर प्रदेश में उभर रहा है और सभी धर्म और सभी जाति और समाज के लोग हमारे साथ जुड़ रहे हैं। इस मौके पर जितेंद्र उर्फ बबली गुर्जर, इमरान खान, जबरुद्दीन नेताजी, मुस्तकीम भाटी, राजबीर सिंह आदि शामिल रहे।

Related posts

जनसुनवाई में डीएम ने कहा, हर शिकायत का होगा निस्तारण

First Opinion News

नोएडा पुलिस द्वारा लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से नकदी और अन्य सामान बरामद।

First Opinion News

अवैध सम्बन्ध बनी हत्या की वजह, पुलिस ने किया खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार।

First Opinion News

Leave a Comment