NCR NEWSUncategorized

गौतमबुद्धनगर, ‘मिशन शक्ति 5.0’ का आगाज़, महिला पुलिस द्वारा निकली गई स्कूटी रैली।

नोएडा गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के तहत महिला पुलिस इकाई ने स्कूटी रैली निकाली। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली में महिला पुलिसकर्मियों ने ‘स्वयं-सिद्धा’ मोबाइल एप, एंटी-रोमियो स्क्वॉड, पीआरवी वाहन और पिंक बूथ की झाँकियाँ प्रदर्शित कीं। शहर के प्रमुख मार्गों से गुज़रते हुए उन्होंने आमजन, विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता के बारे में जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के उपयोग की जानकारी दी गई।

जानकारी के अनुसार गौतमबुद्धनगर पुलिस लगातार महिला ओर बाल सुरक्षा, स्कूल-कॉलेज आउटरीच, एंटी-रोमियो और साइबर सुरक्षा अभियान चला रही है। मिशन शक्ति केंद्र व वन-स्टॉप सेंटर से महिलाओं-बालिकाओं को त्वरित सहायता व परामर्श मिल रहा है।

इस मौके पर पुलिस उपायुक्त (यातायात) शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी डीसीपी (महिला सुरक्षा) अनुकृति शर्मा और एसीपी-2 नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह आदि पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

आगामी 9 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत दिवस

firstopinion

सरकार युवाओं को देगी राज्य स्तरीय विवेकानन्द यूथ एवार्ड 

First Opinion News

महिलाओं की आत्मरक्षा के लिये मार्शल आर्ट केम्प

firstopinion

Leave a Comment