NCR NEWS

गौतमबुद्ध नगर सामान्य निकाय चुनाव, संपूर्ण तैयारी के साथ पुलिस और प्रशासन का भारी बंदोबस्त,जिला निर्वचन अधिकारी

ग्रेटर नोएडा जिला निर्वाचन अधिकारी गौतम बुद्ध नगर ब्रजेश नारायण सिंह ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि जनपद में एक नगर पालिका एवं पांच नगर पंचायतों में कल होने वाले मतदान के लिए जिला प्रशासन की ओर से समस्त तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं । उन्होंने बताया कि 182 मतदान पार्टियां अपने-अपने अपने मतदेय स्थल पर पहुंच चुकी हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि कल दिनांक 26 नवंबर को सुबह 7:30 बजे सभी मतदेय स्थलों पर मतदान प्रारंभ होगा और यह मतदान शाम 5:00 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी ।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस जनपद में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 को निष्पक्ष स्वतंत्र निर्विघ्न एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पूर्ण रुप से कटिबद्ध है। उन्होंने बताया की सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा बाहर से जनपद को चार कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स भी मतदान प्रक्रिया में मोबाइल रहेगा। सभी नगर क्षेत्रों में पुलिस क्लस्टर भी तैयार किया गया है। जिसकी गाड़ियां पुलिस फोर्स के साथ निरंतर रूप से अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। डीएम ने समस्त मतदाताओं का आव्हान करते हुए कहा है कि सभी मतदाता कल होने वाले मतदान में अपने मत का प्रयोग स्वतंत्र एवं निष्पक्ष होकर करें और किसी के दबाव तथा लालच में आकर मतदान न करें । उन्होंने यह भी आह्वान किया कि यदि किसी मतदाता को कोई असामाजिक व्यक्ति मतदान करने के लिए किसी के पक्ष में दबाव बनाता है उसकी जानकारी जिला प्रशासन को तुरंत दी जाए, जिला प्रशासन की ओर से तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने समस्त जोनल मजिस्ट्रेट सेक्टर मजिस्ट्रेट पुलिस के अधिकारी गण एवं अन्य अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है , कि उनके द्वारा अपने अपने क्षेत्र में निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान कराने के उद्देश्य से लगातार भ्रमण किया जाए और यह व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कि कहीं पर भी मतदान में कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने न पाये।

Related posts

गौतम बुद्ध नगर पुलिस द्वारा विभिन्न थानों में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की दो दर्ज़न से ज़्यादा दो पहिया वाहन बरामद।

First Opinion News

भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) की बैठक में महेश तंवर बनाए गए महानगर अध्यक्ष

First Opinion News

मीटर रिडिंग से निजात पाने के लिए स्मार्ट मीटर का प्रयोग करें उपभोक्ता-मुख्य अभियन्ता

First Opinion News