NCR NEWS

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 52 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न।

 

गाजियाबाद जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 52 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।

जिला समाज कल्याण अधिकारी संदीप चौधरी के अनुसार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विकास खण्ड भोजपुर परिसर में 52 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया।

योजना के अनुसार रू0 21,000/- की उपहार सामग्री (वर-वधु के कपडे, स्टील डिनर सेट, प्रेशर कूकर, ट्राली बैग, वैनिटी किट एवं दीवार घड़ी इत्यादि) विवाहित जोड़े को दिया जाता है। इसके आलावा कन्या के बैंक खाते में रू0 64,000/- की धनराशि भुगतान किये जाने का प्राविधान है।

आज 24 अगस्त को सम्पन्न हुये सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अनुसूचित जाति के 13, अन्य पिछडा वर्ग के 14, सामान्य वर्ग के 12 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 13 जोड़े कार्यक्रम में शामिल हुये। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित 39 हिन्दू जोड़ों का हिन्दू रीति रिवाज से फेरे एवं जयमाल तथा मुस्लिम वर्ग के 13 जोड़ों का निकाह सम्पन्न कराया गया।

इस मौके पर मंजू सिवाच विधायक, मोदीनगर, सुचेता सिंह प्रमुख क्षेत्र पंचायत भोजपुर, संदीप चौधरी जिला समाज कल्याण अधिकारी गाज़ियाबाद, पियुष वर्मा खण्ड विकास अधिकारी, भोजपुर द्वारा विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद प्रदान किया गया।

Related posts

नोएडा में वायु प्रदूषण के मद्देनज़र GRAP-III नियम लागू, निर्माण कार्यों पर लगी रोक

First Opinion News

गाजियाबाद में मनाया गया 11वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,समारोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल 

First Opinion News

स्वर्गीय प्रधान श्याम सिंह की याद में 21 सितंबर को होगा विशाल दंगल का आयोजन

First Opinion News

Leave a Comment