NCR NEWS

नोएडा पुलिस ने अलग-अलग जगह से गुम हुए 225 मोबाईल फोन बरामद करके उनके स्वामियों को लोटाए।

गौतमबुद्धनगर सर्विलांस सेल नोएडा व थाना सेक्टर 39 पुलिस द्वारा विभिन्न व्यक्तियों के गुम हुए 225 भिन्न-भिन्न कम्पनियो के मोबाईल फोन बरामद किए गए है।

जानकारी के अनुसार इन स्मार्ट फोनस की कीमती कीमत करीब 50 लाख रूपये है।

 CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल और सर्विलांस के माध्यम से खोजकर उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया।

गौतमबुद्धनगर क्षेत्र में व्यक्तियों के गुम हुये मोबाइलो को CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल/सर्विलांस की मदद से खोजकर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया।

एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह के अनुसार अक्सर मोबाइल फोन व्यक्तियों के भीड़-भाड़ वाले स्थानो, बाजारो, ऑटो, बसों, सुबह-शाम टहलते समय गिर जाते थे या कहीं छूट जाते थे।

 इनके सम्बन्ध में नोएडा जोन के विभिन्न थानो में गुमशुदगी दर्ज थी, जिन पर कार्यवाही करते हुए गुम हुए मोबाइल फोन को सर्विलांस के माध्यम से खोजकर आज उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया।

फोन वापिस पाकर सभी के चेहरे खिल उठे। खुश होकर सभी ने नोएडा पुलिस की खूब प्रशंसा की।

Related posts

नोएडा में निजी बीमा कंपनी पर किसानों का घेराव, साथी के क्लेम पास ना होने से थी नाराज़गी।

First Opinion News

नोएडा पुलिस द्वारा गुम हुए 100 स्मार्ट फोन को खोजकर उनके स्वामियो को किया गया सुपुर्द

First Opinion News

नोएडा मीडिया क्लब में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विशेष सत्र का आयोजन,पत्रकारों को तनावमुक्त जीवन के लिए दिए टिप्स

First Opinion News

Leave a Comment