एजेंसी,एमपी के ग्वालियर में एक युवक की कार पर उसकी गर्लफ्रेंड द्वारा करीब 3400 किस के लिपस्टिक के निशान बनाए गए। युवक द्वारा इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया गया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। युवक ने इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसे करीब 55 लाख व्यूज मिले।
वीडियो वायरल होने के बाद ग्वालियर की ट्रैफिक पुलिस ने इस कार की तलाश करने शुरू की, आख़िरकार कुछ समय में ही पुलिस को इस कार को ढूढ़ने में कामयाबी मिल गई। फिर क्या था पुलिस ने तेज रफ्तार में वाहन चलाने, कार के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाने और अन्य ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के मामले में 5,500 रुपये का चालान काट दिया।
जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा कार मालिक आदित्य सिकरवार को कार समेत थाने बुलाया गया। पुलिस ने उससे कार की पूरी बॉडी पर बने लिपस्टिक के निशान साफ करवाए। इसके बाद आदित्य ने पुलिस से माफी मांगी और यातायात नियमों का पालन करने की बात कही।
