फर्स्ट ओपिनियन नोएडा थाना फेस-1 पुलिस द्वारा वीज़ा लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस द्वारा गैंग का पर्दाफाश करते हुए 1 महिला अभियुक्त समेत 3 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस द्वारा अभियुक्तो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त,मोबाइल फोन, थार गाड़ी (DL4CBD6687) और 5 ग्राहकों के पासपोर्ट बरामद किये गये हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में राहुल कुमार, संदीप सिंह और पूजा महाजन शामिल है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि C-7, ground floor, Sector-2, Noida मे Education consultancy कंपनी है, जो लोगों को विदेश भेजने का कार्य करती है। इस कंपनी के द्वारा गूगल के माध्यम से अरमान और Kristen Jennifer लोगों से संपर्क किया जो Canada Work Visa का ऑफर देते हैं।
सम्पर्क के दौरान Kristen Jennifer ( जिसने अपने आप को विदेशी महिला बताया) Education consultancy Sector-2, Noida कंपनी के संपर्क में आ गयी तथा इसके बाद कंपनी के द्वारा अपने 5 ग्राहक के विवरण व पासपोर्ट कंपनी को उपलब्ध कराया गया जिसका कंपनी ने VISA आवेदन किया जिसके बदले में Kristen Jennifer एवं उसके साथियों ने प्रत्येक व्यक्ति से ₹25,000/- की धनराशि पेपर वर्क, बायोमेट्रिक्स एवं मेडिकल कराने के नाम पर ली। उन्होंने बताया कि वह शीघ्र ही उनका Temporary Residence Visa बनवाकर उन्हें विदेश भेज देंगे तथा Temporary Residence Visa की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जिसके लिए अभियुक्तों द्वारा प्रत्येक व्यक्ति से ₹12.50 लाख रुपये देने की अतिरिक्त मांग की गई।
जाँच के दौरान ज्ञात हुआ कि, Kristen Jennifer का वास्तविक नाम पूजा महाजन ,अरमान का वास्तविक नाम संदीप सिंह है। अरमान उर्फ संदीप द्वारा MY SECOND LINE APP के माध्यम से कनाडा का वर्चुअल फोन नंबर प्रदर्शित कर नोएडा स्थित कंसल्टेंसी कंपनियों से संपर्क किया जाता था। अभियुक्त स्वयं को कनाडा में रहना बताकर वहीं से बातचीत करना बताया जाता था। अभियुक्त के कब्जे से उक्त एप्लीकेशन सहित मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पुलिस द्वारा आएगे की कार्रवाई की जा रही है।
