Uncategorized

ऑटो यूनियन व किसानों का ऑटो एजेंसी पर प्रदर्शन, तय कीमत से अधिक वसूली का आरोप।

 

नोएडा के सेक्टर-63 स्थित शिवा बजाज एजेंसी, मामूरा पर बुधवार को किसानों द्वारा प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन गौतम बुद्ध नगर ऑटो यूनियन एवं भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सीएनजी ऑटो की बिलिंग में करीब 30 हजार रुपये अधिक वसूली का आरोप लगाया।

पंचायत की अध्यक्षता उमेश पाल ने की तथा संचालन चौधरी ओमप्रकाश गुर्जर ने किया। इस मौके पर ऑटो यूनियन के अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश गुर्जर ने कहा कि पहले यह एजेंसी सुमन बजाज के पास थी, जो बिलिंग के अलावा एक रुपये भी अतिरिक्त नहीं लेते थे। लेकिन, फरवरी को शिवा बजाज द्वारा एजेंसी टेकओवर करने के बाद लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि नोएडा के ग्राहकों को गाजियाबाद से वाहन खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जहां वाहन करीब 30 हजार रुपये महंगे मिल रहे हैं। जबकि यूपी में एक ही कोड पर डीलर आसानी से बिलिंग कर सकते हैं, फिर भी जानबूझकर सुविधा नहीं दी जा रही।

भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर में किसी भी डीलर को जनता को लूटने नहीं दिया जाएगा। यदि कोई भी डीलर नियमों का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा और उसकी डीलरशिप रद्द कराने की मांग की जाएगी।

इस दौरान मौके पर पहुंचे एसीपी उमेश कुमार एवं एसएचओ पुनीत सिंह ने एजेंसी के मालिक व जीएम से बातचीत कर 18 फरवरी को वार्ता का समय तय कराया। पुलिस के आश्वासन पर प्रदर्शन को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया।

इस मौके पर ठाकुर सुधीर, महेश तंवर, हरेंद्र बैसोया, धनंजय शाह, अरुण दादा, नरेंद्र पाल, पाल बघेल, अतुल तिवारी, मिट्ठू दादा, संजय दादा, संदीप, लाल पाल, भूरा पाल, मनोज यादव, छोटन, पवन पंडित, पप्पू फौजी, विशाल, साहिल, मनजीत, चंचल, वीपी सिंह, मनु शर्मा, नीरज, गोविंद, अरुण गौतम, दीपक, विकास सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related posts

ऑटो यूनियन और किसनों का एजेंसी के खिलाफ़ प्रदर्शन, एजेंसी द्वारा 3 अप्रैल से बिलिंग रेट पर वाहन देने का आश्वासन

First Opinion News

कॉल सेंटर की आड़ में चल रहा था सट्टेबाजी और धमकी का धंधा , 6 गिरफ्तार

First Opinion News

एबीवीपी मऊ इकाई मे बदलाव,पंकज पांडे बने नगर अध्यक्ष, कृष्णा को मिली नगर मंत्री की जिम्मेदारी।

First Opinion News

Leave a Comment