Uncategorized

नोएडा पुलिस द्वारा ट्रकों की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 3 वाहन (गुड्स कैरियर ट्रक) बरामद

नोएडा बीते शनिवार को थाना फेस-2 पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना की सहायता से वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी के अनुसारअ भियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इण्डस्ट्रियल एरिया एवं सड़क किनारे खड़े कमर्शियल वाहनों की रेकी करने के उपरांत चोरी करते थे। चोरी किए गए वाहनों को अपने किराये के गोदाम, जो ग्राम दीनानाथपुर पुठ्ठी, जनपद हापुड़ में है, में ले जाकर उनके पार्ट्स काटते थे, तथा उन पार्ट्स को दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर बेचकर प्राप्त धनराशि को आपस में बाँट लेते थे। अभियुक्तों द्वारा पूर्व में थाना क्षेत्र सूरजपुर एवं दिल्ली से भी बड़े वाहनों की चोरी करना बताया गया है।

अभियुक्त दिल्ली एवं गौतमबुद्धनगर के विभिन्न स्थानों पर पहले कॉमर्शियल वाहनों की रेकी करते थे, फिर चोरी कर उन्हें गोदाम में ले जाकर काटते थे तथा उनके पार्ट्स बेच दिया करते थे, उन्हें चोरी कर पुलिस की पकड़ और संदेह से बच सके इसलिए वाहनों को गोदाम में ले जाकर काट देते थे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में सलमान और भानू चौधरी शामिल है।

पुलिस द्वारा अभियुक्तों के पास से टाटा गुड्स कैरियर ट्रक रजि.नं.- UP16FT0743, बुलेरो मेक्सीट्रक रजि.नं.- DL1LAD0637, महिंद्रा पिकअप रजि.नं.- DL1LAJ6669 ट्रक केबिन, महिंद्रा पिकअप केबिन, चोरी एवं वाहन काटने में इस्तेमाल किए जाने वाले विभिन्न उपकरण, ऑक्सीजन गैस सिलेण्डर, एलपीजी सिलेण्डर गैस कटर सहित और मेटल कटर आदि सामान बरामद किया गया है। इस प्रकारण में गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को डीसीपी सेंट्रल नोएडा द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया है।

Related posts

पत्रकारों पर मुकदमा तत्काल वापस लेकर , आरोपी पुलिस पर हो कार्यवाही, अमिताभ ठाकुर

First Opinion News

एबीवीपी मऊ इकाई मे बदलाव,पंकज पांडे बने नगर अध्यक्ष, कृष्णा को मिली नगर मंत्री की जिम्मेदारी।

First Opinion News

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भारी उछाल, 993 रुपये की बढ़ोतरी, 1 मई से लागू नई कीमतें।

Leave a Comment