NationalUncategorized

एबीवीपी मऊ इकाई मे बदलाव,पंकज पांडे बने नगर अध्यक्ष, कृष्णा को मिली नगर मंत्री की जिम्मेदारी।

 

हिमांशु शर्मा,मऊ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) अमिला नगर इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन के पुनर्गठन की घोषणा की गई, जिसका उद्देश्य संगठन को अधिक सशक्त, अनुशासित और प्रभावी बनाना है। इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में नये नगर अध्यक्ष के रूप में पंकज पांडे एवं नगर मंत्री के रूप में कृष्णा को जिम्मेदारी सौंपी गई।

संगठन का उद्देश्य और भूमिका

ABVP भारत का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो छात्रों को राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व कौशल, समाज सेवा और सांस्कृतिक चेतना के लिए प्रेरित करता है। यह संगठन छात्रों को न केवल उनकी शैक्षणिक समस्याओं के समाधान के लिए मार्गदर्शन देता है, बल्कि उन्हें जागरूक, आत्मनिर्भर एवं सामाजिक रूप से उत्तरदायी नागरिक बनाने का कार्य करता है।

बैठक मे अन्य पदों पर भी की गईं नियुक्तियाँ।

एच.एन.तिवारी,भीम,मौर्य,संगीता,उपाध्याय,अंबुज चौरसिया,धीरज यादव को नगर उपाध्यक्ष, नितिल,दिव्यांशु,निर्भय,हरेश,शृष्टि,को नगर सह मंत्री, Sfd प्रमुख शुभम SFD सयोजक अभिषेक , SFS सयोजक रिशु SFS सह सयोजक अंश RKM प्रमखु शिवांगी, RKM सयोजक श्रद्धा खेलो भारत’ प्रमखु आदित्य को खेलो भारत अब्दुल को सयोजक बनया गया। इन सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

वरिष्ठ पदाधिकारी भी रहे उपस्थिति,दिए आवश्यक मार्गदर्शन

इस बैठक में एबीवीपी कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने विचारों से कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। इन सभी ने पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना आज के समय की आवश्यकता है, और यह कार्य तभी संभव है जब हर कार्यकर्ता ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करे। बैठक का समापन राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम के अंत में ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

बैठक मे राष्ट्रसेवा, छात्रहित एवं संगठन विस्तार जैसे विषयों पर चर्चा की गई। इस मौके पर संगठन मंत्री अमन ,जिला संगठन मंत्री ज्ञान प्रकाश जिला संयोजक अनन्या प्रांत सह सोशल मीडिया संयोजक विनायक त्रिपाठी और जिला एवं प्रांत स्तरीय वरिष्ठ पदाधिकारी, विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।।

Related posts

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज

First Opinion News

कोल घोटाले में सीबीआई ने दायर की चार्जशीट

firstopinion

नोएडा, अपराधिक पृव्रति के 20 व्यक्तियों पर लगाया गया गुंडा एक्ट

firstopinion

Leave a Comment