NationalUncategorized

यूपी में बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारीयों के तबदले।

लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

सागर जैन, जो सहारनपुर में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पद पर तैनात थे, अब उन्हें प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

वहीं, मनोज कुमार रावत को गोंडा से स्थानांतरित कर संभल में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) की जिम्मेदारी दी गई है।

आयुष विक्रम सिंह को मेरठ से बहाराइच भेजा गया है, जहां वे अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

विनायक गोपाल भोसलें, जो सीतापुर में सहायक पुलिस अधीक्षक थे, अब मेरठ में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) बनाए गए हैं।

अंतरिक्ष जैन को मेरठ से बुलंदशहर भेजा गया है, जहां वे अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पद पर कार्य करेंगे।

टिवंकल जैन को गौतमबुद्धनगर से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

लिपि नागायच को गाजियाबाद से वाराणसी स्थानांतरित किया गया है, जहां वे अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर रहेंगी।

राजकुमार मीणा को प्रयागराज से मिर्जापुर भेजा गया है, जहां उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) की जिम्मेदारी दी गई है।

कशुभ रुनवाल को लखनऊ से सोनभद्र भेजा गया है, जहां वे अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) के रूप में कार्य करेंगे।

आलोक कुमार को संभल से प्रतापगढ़ भेजा गया है, जहां वे अपर पुलिस अधीक्षक (नगर पूर्वी) के पद पर रहेंगे।

डॉ. इशान सोनी को वाराणसी से जालौन स्थानांतरित किया गया है, जहां उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

वहीं, मयंक पाठक को अलीगढ़ से सहारनपुर भेजा गया है, जहां वे अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पद पर तैनात होंगे।

Related posts

रेंजरोवर की एक्सक्लूसिव एसयूवी कार नहीं हाहाकार

firstopinion

BJP में आडवाणी युग का नहीं हुआ अंत: उद्धव ठाकरे

firstopinion

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भारी उछाल, 993 रुपये की बढ़ोतरी, 1 मई से लागू नई कीमतें।

Leave a Comment