NCR NEWS

आगामी 2 सितंबर को अपनी मांगों को लेकर किसान प्राधिकरण तक निकालेंगे पैदल मार्च।

 

ग्रेटर नोएडा घोड़ी-बछेड़ा के किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर आगामी 2 सितंबर को पैदल मार्च निकला जाएगा।

पैदल मार्च घोड़ी-बछेड़ा गांव के शहीद पार्क से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तक जाएगा। इस दौरान मार्च मे बड़ी संख्‍या में किसानों के शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

किसानों द्वारा ग्रेटर नोएडा प्रेस क्‍लब में प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी गई। किसानों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या मे पैदल मार्च में आने की अपील की ।

किसानों के अनुसार यह आंदोलन पूरी तरह से अराजनैतिक है। उन्होंने बताया कि हम 4 प्रतिशत प्लाट से वंचित 44 गावों के किसान इस मार्च मे शामिल होंगे। किसान के अनुसार वो खुद अपनी समस्याओं और अधिकारों के लिए यह लड़ाई लड़ रहे हैं, हमारा मकसद शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है।

इस मौके पर संतराम प्रधान,भीम सिंह,रूपा सिंह, दयाराम आदि किसान मौजूद थे।

Related posts

बच्चों की नियमित शारीरिक विकास की जाँच होगी-डीएम

firstopinion

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बरौला का किया दौरा, ख़राब रोड और नाली जल्द ठीक करने का दिया आश्वासन

First Opinion News

इन तारीखों को ग्रेटर नोएडा में बंद रहेंगे रेलवे फाटक

firstopinion

Leave a Comment