NCR NEWS

गाजियाबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 34 जोड़ों का विवाह सम्पन्न

 

गाजियाबाद मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विकास खण्ड लोनी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कुल 34 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ।

जिला समाज कल्याण अधिकारी संदीप चौधरी के अनुसार, इस योजना के तहत प्रत्येक विवाहित जोड़े को 25,000 रुपये मूल्य की उपहार सामग्री प्रदान की जाती है, जिसमें वर-वधू के कपड़े, चाँदी की बिछिया व पायल, स्टील डिनर सेट, प्रेशर कूकर, ट्रॉली बैग, वैनिटी किट और दीवार घड़ी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कन्या के बैंक खाते में 60,000 रुपये की धनराशि भी जमा की जाती है।

समारोह में अनुसूचित जाति के 10, अन्य पिछड़ा वर्ग के 8, सामान्य वर्ग के 5 और अल्पसंख्यक वर्ग के 11 जोड़े शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर 23 हिन्दू जोड़ों के फेरे एवं जयमाल और 11 मुस्लिम जोड़ों का निकाह सम्पन्न कराया गया।

इस मौके पर लोनी विधायक नन्द किशोर गुर्जर और प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी प्रदीप कुमार पाण्डेय ने उपस्थित विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी संदीप चौधरी, खंड विकास अधिकारी विन्नी यादव तथा समाज कल्याण विभाग और विकास खंड लोनी कार्यालय के कर्मचारियों की उपस्थिति और सहयोग सराहनीय रहा।

Related posts

बदमाशों द्वारा दिन दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या नोएडा सेक्टर 24 थाना क्षेत्र का मामला

First Opinion News

Grater Noida: ट्रैफिक एडवाइजरी, LOUPE India-2026 को लेकर , 29 से 31 अक्टूबर तक लागू रहेंगे डायवर्जन

First Opinion News

पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने नाले में लगाई छलांग, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।

First Opinion News

Leave a Comment