गौतमबुद्धनगर पुलिस गौतमबुद्धनगर कमिश्नर के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान 6.0 का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महिला सशक्तिकरण रैली का आयोजन किया गया।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, ग्राम होशियारपुर, सेक्टर-51, नोएडा से पैदल मार्च निकाला गया। पैदल मार्च का प्रतिनिधित्व पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा सुनीती द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन अपर पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा मनीषा सिंह,प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर 49 नोएडा और थाना प्रभारी महिला थाना द्वारा ने संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में लगभग 500 बालिकाओं ने भाग लिया। आशा बहुओं, होमगार्ड्स, एएनएम, शिक्षकों तथा सफाईकर्मियों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

इस दौरान आमजन को महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने, किसी भी प्रकार के उत्पीड़न अथवा दुर्व्यवहार की स्थिति में तत्काल संबंधित पुलिस को सूचित करने तथा महिला सुरक्षा निश्चित करने में सक्रिय सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस मौके पर विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित महिला सुरक्षा उपायों, महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, सुरक्षा संबंधी जागरूकता तथा शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर उपस्थित बालिकाओं एवं आमजन को जागरूक किया गया।
