NCR NEWS

गाज़ियाबाद में चलाया गया भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान,2 बच्चों को किया गया रेस्क्यू 

गाजियाबाद जिला प्रोबेशन अधिकारी गाजियाबाद ने जानकारी देते हुए बताया कि, जनपद में संयुक्त रूप से गठित टीम में जितेन्द्र कुमार संरक्षण अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई गाजियाबाद के नेतृत्व में जनपद में भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान चलाया गया। जिसमें बाल भिक्षावृत्ति रेस्क्यू अभियान के दौरान 2 बच्चों को रेस्क्यू कर भिक्षावृत्ति से मुक्त कराया गया। रेस्क्यू किये गये बच्चे के मेडिकल कराकर सीडब्लूएस के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मुक्त किए गए बालको के पुनर्वास की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है, ताकि उन्हे सुरक्षित एवं सम्मान जनक वातावरण में जीवन यापन का अवसर मिल सके। इस अवसर पर संयुक्त टीम की कार्यवाही में जितेन्द्र कुमार संरक्षण अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई , हंसराज, श्रम परिवर्तन अधिकारी , ए०एस०टी०यू थाना से उपनिरीक्षक, कृष्णपाल, महिला हैड कांस्टेबल सुमन, कांस्टेबल नेहा, हैड कांस्टेबल मुनिन्द्रर मोहन शर्मा, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 से सुपरवाइजर संजय कुमार, आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि कही भी बाल श्रम, भिक्षावृत्ति या बच्चों के शोषण से सम्बिन्धित कोई भी प्रकरण दिखाई दे, तो तत्काल चाइल्ड हेल्प लाइन नं0 1098 अथवा नजदीकी थाने को सूचित करे।

Related posts

नोएडा पुलिस द्वारा मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम, तिरंगा बाइक रैली का आयोजन

First Opinion News

ग्राम विकास के लिए आगे आयें ग्रामीण:रमा रमण

firstopinion

महिला उन्नति संस्थ ने कॉलेज की छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति किया जागरूक, टीकाकरण के लिए किया आग्रह 

First Opinion News

Leave a Comment