NCR NEWS

NCR, Ghaziabad:गाज़ियाबाद पुलिस ने किया 25 लाख का चोरी का खुलासा,एक अभियुक्त गिरफ्तार।

 

गाजियाबाद के थाना लिंक रोड पुलिस द्वारा लाखों की चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी के सामान व आभूषण बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 25 से 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार विगत 19 सितंबर को रामप्रस्थ कॉलोनी निवासी प्रदीप गुप्ता ने शिकायत दी थी कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर से नकदी, सामान और आभूषण चोरी कर लिए गए hai। इस मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने जाँच शुरू कर दी।सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इनपुट की मदद से पुलिस द्वारा इस मामले का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के कब्ज़े से लगभग 25 लाख रुपए के आभूषण और सामान बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अली मोहम्मद उर्फ अलीमुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने करीब चार-पांच दिन पहले एक घर में चोरी की थी। पुलिस से बचने के लिए चोरी का माल झुग्गियों में छिपा दिया था। बाद में माल निकालने के दौरान वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त इससे पूर्व भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चूका है। पर कुल 25 मामले दर्ज हैं।

Related posts

पत्नी के हत्यारे को आजीवन कारावास , सजा मे छूट की मांग को कोर्ट ने किया ख़ारिज

First Opinion News

नोएडा पुलिस द्वारा एटीएम में लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश,गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

First Opinion News

टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर धोखाधडी, 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

Leave a Comment