Uncategorized

नोएडा, कार मे मिले युवक-युवती के शव, इलाके मे फैली सनसनी

 

नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कार के भीतर एक युवक और एक युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच में युवक के हाथ में एक पिस्तौल बरामद की है। इसके आधार पर संभावना जताई जा रही है कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगी मौत की वास्तविक वजह।

पुलिस के अनुसार दोनों की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी । फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं।

Related posts

मुख्तार अंसारी के करीबी शोएब किदवई की दिनदहाड़े हत्या, इलाके में दहशत

First Opinion News

उत्तराखंड, पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारीयों के तबादले।

First Opinion News

CSR के अंतर्गत कंपोज़िट विद्यालय का निरिक्षण छात्रों की सुविधा हेतु दिया गया वाटर कूलर।

First Opinion News

Leave a Comment