Uncategorized

इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर 60 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

 

नोएडा के थाना साइबर क्राइम नोएड़ा पुलिस द्वारा WhatsApp पर लिंक भेजकर ऑनलाइन स्टोर चलाने के नाम पर इन्वेस्टमेंट कराकर लाभ कमाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने का मामला का खुलासा किया गया है। पुलिस के अनुसार मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 60 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाला एक अभियुक्त शहनवाज को रामपुर से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त इन्वेस्टमेंट कराकर लाभ कमाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करता था एवं साइबर अपराधियों को अपना बैंक खाता पैसा लेकर धोखाधड़ी हेतु उपलब्ध करता था। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नासिक सिटी, महाराष्ट्र में अभियोग पंजीकृत है। धोखाधड़ी में प्रयोग किए गये उक्त बैंक खाते के विरुद्ध भारत के भिन्न-भिन्न राज्यों मे (महाराष्ट्र-3, आंध्रप्रदेश-1 दिल्ली-2, गुजरात-1, तेलंगाना-2, उत्तर प्रदेश-2, हिमांचल-1, केरल-1, कर्नाटक-2) में कुल 15 शिकायतें दर्ज है, जिसमें करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये खातों में प्राप्त किए गए हैं।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के पास से पुलिस द्वारा मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड, डीएल कार्ड और कॉलिंग डाटा बरामद किया गया है।

Related posts

CSR के अंतर्गत कंपोज़िट विद्यालय का निरिक्षण छात्रों की सुविधा हेतु दिया गया वाटर कूलर।

First Opinion News

मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व जिलाधिकारी ने किया कार्यक्रम स्थल का दौरा , सुरक्षा एवं अन्य तैयारियों का लिया जायज़ा

First Opinion News

यूपी में बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारीयों के तबदले।

First Opinion News

Leave a Comment