National

अवैध पार्किंग चलाने वालो पर गुण्डा एक्ट एवं गैगेस्टर के तहत हो कार्रवाई -डीएम

नोएडा- नोएडा में प्राधिकरण के द्वारा जो पार्किंग के ठेके दिये गये है उनमें निर्धारित स्थानों के अलावा मार्गो पर अबैध ढंग से पार्किंग करायी जा रही है जिसके कारण शहर में विभिन्न स्थानों पर जाम की स्थिति हमेशा बनी रहती है और बार बार प्रयास करने के उपरान्त भी इस दिशा में सुधार न पाये जाने पर जिलाधिकारी बीएन सिंह के द्वारा इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक यातायात को लिखित पत्र जारी किया हैै। जिसमें उनके द्वारा निर्देश दिये गये कि नोएडा शहर के प्रत्येक थाना क्षेत्र में जहॉ प्राधिकरण द्वारा वैधानिक पार्किंग की अनुमति नहीं दी गयी है वहॉ पर आईपीसी के तहत अवैध पार्किंग चलाने वालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये गये है।
उन्होनें अपने पत्र में ऐसे लोगों के विरूद्ध गुण्डा एक्ट, गैंगेस्टर आदि भी लगाने के सम्बन्ध में रिर्पोट माँगी गयी है। उन्होनें इस कार्य की साप्ताहिक समीक्षा की बात पर भी विशेष बल दिया है ताकि ऐसे सभी सम्बन्धित लोगों को चिन्हित करते हुये उन पर प्रभावी कार्यवाही अमल में लायी जा सकें। ताकि नोएडा शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारा जा सकें और वहॉ पर जाम की स्थिति से जनता को निजात मिल सके

Related posts

BJP में आडवाणी युग का नहीं हुआ अंत: उद्धव ठाकरे

firstopinion

आरएलडी में शामिल हुए अमर सिंह आगरा से लड़ेंगे चुनाव

firstopinion

नए BJP प्रमुख बन सकते है, शाह

firstopinion