National

आडवाणी के बिना बीजेपी का भविष्य संकट में : RSS

 

aadwani bhagwat नई दिल्ली,ब्यूरो  RSS का मानना है कि इस बात में कोई संदेह नहीं है, कि नरेन्दर मोदी की लोकप्रियता और लहर आज पुरे देश भर में है,लेकिन साथ ही आडवाणी का अनुभव और उनकी महत्ता को भी कम नहीं आकना चाहिए। संघ के नेता मोहन भागवत ने इशारों ही इशारों मे बीजेपी को चेतावनी दी है,कि लालकृष्ण आडवाणी के बगैर पार्टी के अस्तित्व तक को खतरा हो सकता है, साथ ही भगवत ने आडवाणी को भी देश और कार्यकर्ताओं के मूड को समझने और अपने बागी तेवर छोड़ने की नसीहत भी दे दी।

मौका आडवाणी के ब्लॉग्स पर लिखी गई किताबों के विमोचन का था , इस मौके पर भागवत ने एक महिला की कहानी सुनाई। भागवत का इशारा साफ था,कि 2014 के लोकसभा चुनावों में सफलता के लिए भारतीय जनता पार्टी भले ही मोदी का सहारा ले रही हो, लेकिन लालकृष्ण आडवाणी सरीखे बड़े नेता के महत्त्व को समझने कि उतनी ही ज़रूरत है उनकी साख और अनुभव की पार्टी को सख्त जरूरत है।

Related posts

मप्र में कांग्रेस को झटका, लोकसभा उम्‍मीदवार भागीरथ भाजपा में शामिल

firstopinion

अमित शाह जैसे लोगों का राजनीति में होना ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ : मुलायम

firstopinion

आईआरसीटीसी में कैटरिंग का काम करने वाली कंपनी पर वेंडर्स ने लगाए गंभीर आरोप

First Opinion News