National

मऊ सदर विधानसभा से हरेंद्र प्रजापति ने ठोका दावा,राजनैतिक गलियारों में मचा हड़कंप 

 

मऊ जिले के सदर विधानसभा से बड़ी ख़बर सामने आई है। इस सीट से विधायक रहे अब्बास अंसारी की हेट स्पीच मामले में 2 वर्ष की सजा सुनाए जाने के बाद की सदस्यता समाप्त कर दी गई थी। ऐसे में माना जा रहा था कि, कुछ दिनों बाद सदर विधानसभा सीट पर चुनाव होंगे। वहीं सीट  हॉट सीट मानी जाने वाली सदर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए बड़े-बड़े नेताओं ने अपना विधानसभा लड़ने का दावा ठोक रखा था। इन नेताओं द्वारा दिल्ली सहित लखनऊ में परिक्रमा भी शुरू की जा चुकी है। इसी बीच वहीं माटी कला आयोग के पूर्व सदस्य रहे हरेंद्र प्रजापति ने भी भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य को विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अपना औपचारिक दावा पत्र भी सौप दिया है। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप बच गया है।

हरेंद्र प्रजापति के सदर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव पर चुनाव लड़ने का मन बनाते ही राजनीतिक पंडितों का मानना है, कि हरेंद्र प्रजापति साफ सुथरी छवि के साथ जमीनी स्तर के नेता माने जाते हैं। युवाओं के साथ-साथ समाज सेवियों और व्यापारियों में भी हरेंद्र प्रजापति की काफी अच्छी पकड़ मानी जाती है। आरएसएस सहित भाजपा के कई अनुसांगिक संगठनों में कार्य करने वाले हरेंद्र प्रजापति काफी मृदभाषी एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की कला में माहिर हरेंद्र प्रजापति सदर विधानसभा सीट से प्रबल दावेदारों में से एक हैं। ऐसे में भाजपा द्वारा हरेंद्र प्रजापति पर दाँव लगाना काफी सार्थक साबित हो सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि यदि हरेंद्र प्रजापति के रूप मे भारतीय जनता पार्टी सदर विधानसभा सीट पर कमल खिलाने में सफल हो सकती है ।

Related posts

गोलियों से गूंजा गाजियाबाद

firstopinion

भारती के खिलाफ हो सकता है केस दर्ज़

firstopinion

प्रसंग और नपुसंकता के कारण किसान करते हैं आत्महत्या-राधामोहन सिंह

firstopinion

Leave a Comment