National

गौतमबुधनगर मे आयोजित किया जा रहा है,आरटीसी 231 नव चयनित पुलिसकर्मियों को दी जा रही है ट्रेनिंग

 

गौतमबुधनगर पुलिस लाइन, सूरजपुर में अभ्यार्थियों का एक माह की अवधि का जेटीसी (जॉइनिंग ट्रेनिंग कोर्स) प्रशिक्षण चलाया जा रहा है, जिसके पश्चात अभ्यर्थियों को नौ माह की आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग कोर्स) के अंतर्गत विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

231 अभ्यर्थियों मे 18 महिला अभ्यर्थी और 213 पुरुष अभ्यार्थी शामिल है। प्रशिक्षण में अभ्यर्थियों को पुलिसिंग के मूलभूत सिद्धांतों, अनुशासन एवं कार्य व्यवहार से परिचित कराया जाएगा।आरटीसी प्रशिक्षण में अभ्यार्थियों को अनुभवी विशेषज्ञ द्वारा विधिक ज्ञान,तकनीकी दक्षता एवं व्यवहारिक पुलिस कार्यों प्रशिक्षण दिया जाएगा।

आंतरिक और बाहरी दो तरह का होगा प्रशिक्षण

 

ज्वॉइनिंग प्रशिक्षण पाठ्यक्रम जेटीसी एक माह का प्रारंभिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसमें अभ्यर्थियों को आंतरिक एवं बाहरी दोनों प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। आंतरिक प्रशिक्षण में उत्तर प्रदेश पुलिस का इतिहास, संगठनात्मक ढांचा, पुलिस प्रतीक चिन्ह, पदक व अलंकरण, आरक्षी के कर्तव्य, आचरण नियमावली, भारतीय संविधान, मानवाधिकार, लैंगिक व सामाजिक संवेदनशीलता, सोशल मीडिया नीति, वर्दी अनुशासन एवं नैतिकता जैसे विषयों पर जानकारी दी जाएगी। बाह्य प्रशिक्षण के अंतर्गत शारीरिक व्यायाम, योग, खेलकूद, श्रमदान, मार्चिंग, वर्दी टर्नआउट, सैल्यूटिंग एवं टोली गठन जैसे व्यावहारिक अभ्यास कराए जाएगे।

इन्हे बनाया गया है प्रशिक्षण प्रभारी

जेटीसी के लिए पुलिस उपायुक्त मुख्यालय रवि शंकर निम को नोडल अधिकारी व सहायक पुलिस आयुक्त हेमंत उपाध्याय प्रशिक्षण प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इनकी देखरेख मे होगी ट्रेनिंग

प्रशिक्षण केंद्र में तकनीकी, शारीरिक, खानपान एवं प्रशासनिक प्रशिक्षण संचालन हेतु कुल 9 पैडागॉजी अध्यापक, 19 आईटीआई प्रशिक्षक, 10 पीटीआई, 4 मैस ड्यूटी कर्मचारी एवं 1 दिवसाधिकारी तैनात किए गए हैं।

Related posts

उत्‍पीड़न से तंग आकर 4 महिला खिलाडि़याें ने खाया जहर, एक की मौत

firstopinion

केजरीवाल का आरोप, कहा मीडिया बिकी हुई है

firstopinion

मोबाइल वॉलिट से कर सकेंगे फंड ट्रांसफर

firstopinion

Leave a Comment