National

जेवर मे विधिक साक्षरता दिवस का आयोजना

जेवर -माननीय जनपद न्यायाधीश गौतम बुद्ध नगर के दिशा निर्देशन में आज ग्राम भवोकरा स्थित अंतर्गत तहसील जेवर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन विशेषता बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर आयोजित किया गया शिविर की अध्यक्षता श्रीमती नीलू मैनवाल सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा की गई। शिविर में अभय  कुमार तहसीलदार, ठाकुर  यशपाल सिंह, शेर  सिंह ,प्रेम वीर सिंह ग्राम प्रधान भवोकरा, अधिवक्ता  नरेश गुप्ता किशन लाल पाराशर आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य विषय बेटा और बेटियों के बीच का अंतर खत्म करना लड़कों के साथ-साथ बेटियों को भी शिक्षित करना शिक्षा के साथ साथ खेलकूद आदि में भी प्रोत्साहित करना। इसके अतिरिक शासन द्वारा संचालित सुकन्या धन योजना आदि के संबंध में विस्तार से बताया तथा इस अवसर पर उपस्थित लड़कियों ने मंच पर आकर अपने विचार व्यक्त किए तथा कविता सुनाई।

Related posts

सुपरस्टार बनना चाहती हैं, आलिया

firstopinion

शेयर बाज़ार में तेजी

firstopinion

गाज़ियाबाद औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में निःशुल्क पाठ्यक्रम हेतु 22 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन

First Opinion News