National

पावर लिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मे नवनीत भाटी बने चैंपियन

 

दिल्ली -दिल्ली में हो रही पावर लिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैं ग्रेटर नोएडा के गिरधरपुर गांव के रहने वाले नवनीत भाटी ने 300 किलो भार उठा कर वर्ल्ड चैंपियनशिप मे जीत हासिल की है। नवनीत भाटी उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री के पोते हैं , और राजनेतिक घराने से संबंध रखते है । इस चैंपियनशिप में 15 देशों के प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था । जिसमें नवनीत भाटी ने अपनी वेट कैटेगरी 90-100 मैं 300 किलो वजन उठा कर चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धी के बाद नवनीत के ग्रामवासी और परिजनों का कहना है कि नवनीत ने अपने गावं के साथ पूरे भारत का मान बढ़ाया और अपने जिला गौतम बुद्ध नगर का नाम रोशन किया है । नवनीत नेशनल पावर लिफ्टिंग मैं भी गोल्ड मेडल जीत चुके है ।

Related posts

BJP में आडवाणी युग का नहीं हुआ अंत: उद्धव ठाकरे

firstopinion

आरएलडी में शामिल हुए अमर सिंह आगरा से लड़ेंगे चुनाव

firstopinion

पुलिस भर्ती में फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर पहुंची युवती,पुलिस ने गंभीर धाराओं में दर्ज किया मुकदमा।

First Opinion News