दनकौर बीएसपी कल जेवर में चुनावी जनसभा करने जा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की ओर से कल दनकौर स्थित खेल मैदान, किसान आदर्श इंटर कॉलेज में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा।
बीएसपी की इस जनसभा में पार्टी की ओर से जेवर विधानसभा क्षेत्र से सतवीर नागर को उम्मीदवार घोषित किए जाने की पूरी संभावना जतायी जा रही है। इस दौरान बसपा नेता आकाश आनंद कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम के आयोजकों ने बसपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जनसभा को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम में पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बड़ी संख्या में शामिल होने की उम्मीद है।
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से इस जनसभा को बसपा के महत्वपूर्ण कार्यक्रम के रूप में देखा जा रहा है।
