National

DM-SSP का रास्ता रोकने पर होमगार्ड को मिलेगा सम्मान

 

मथुरा के डीएम और एसएसपी परिक्रमा मार्ग पर ई-रिक्शा में जा रहे थे, तभी वहां ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड ने उन्हें रोक दिया। जानकारी के अनुसार उस मार्ग पर ई रिक्शा की नो एंट्री थी, वहीं से एसएसपी श्लोक कुमार और डीएम सीपी सिंह मुड़िया पूर्णिमा मेले का निरिक्षण करने जा रहे थे। जैसे है बागड़ी प्याऊ तिराहे पर पहुंचे होमगार्ड ने दोनों वरिष्ठ आधिकारियों का रास्ता रोक कर कहा कि, यह रास्ता ई-रिक्शा के लिए प्रतिबंधित है। पुलिस कप्तान के परिचय देने पर भी होमगार्ड ज़िद पर अड़ा रहा और ई रिक्शा को आगे जाने की अनुमति नहीं दी।

होमगार्ड को किया जाएगा सम्मानित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार और डीएम सीपी सिंह ने नियमों का पालन करते हुए रास्ता बदल दिया और आगे रवाना हुए। जिले के दोनों वरिष्ठ अधिकारी मुड़िया पूर्णिमा मेले के निरीक्षण को निकले थे। रास्ते मे नियम पालन के लेकर होमगार्ड ने उन्हें रोक लिया। होमगार्ड की ड्यूटी प्रति निष्ठा देखकर एसएसपी श्लोक कुमार ने उसे सम्मानित करने की घोषणा की है।

इस मौके पर जिलाधिकारी मथुरा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा के साथ अन्य अफसर भी मौजूद रहे।

Related posts

यशराज फिल्म करेगी हैप्पी न्यू ईयर का डिस्ट्रीब्यूशन

firstopinion

शांति पुरुष को भारतीय सम्मान पांच दिन का राजकीय शोक

firstopinion

LPG रीफिल बुकिंग को लेकर बड़ी खबर, अब से 25 दिन बाद रीफिल बुक कर सकेंगे ग्राहक ।

First Opinion News

Leave a Comment