NCR NEWS

नोएडा पुलिस द्वारा बंद पडे फ्लैट, मकान व मन्दिरो में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल बरामद

नोएडा पुलिस द्वारा बंद पड़े घरों फ्लैट मंदिर आदि में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस द्वारा इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर 58 पुलिस द्वारा 20 सितंबर को बडे डी पार्क के पास सैक्टर-62, नोएडा से सोसाइटियों में बंद पडे फ्लैट,मकान और मन्दिरो में चोरी की वारदात करने वाले 3 अभियुक्तों मोनू उर्फ अनिल, बबलू उर्फ कलुआ उर्फ सन्तोष उर्फ सोमचन्द उर्फ पंकज उर्फ कल्टा और रघु उर्फ गोलू उर्फ रौकी उर्फ कुलदीप उर्फ पवन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में बंद पडे फ्लैट,मकान व मंन्दिरों से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया है।

विगत 10 सितंबर को थाना सैक्टर-58, नोएडा पर पीड़ित द्वारा एफआईआर दर्ज़ करायी गई थी,कि सैक्टर-62 में स्थित फ्लैट जिसको कभी-कभी इस्तेमाल करते है, में जाकर देखा तो उनके फ्लैट का ताला टूटा हुआ था और फ्लैट के अन्दर से 2 एलईडी, कुछ कैश, सिल्वर क्वाइंस व आदि सामान चोरी हो गया है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया कि इसी महीने की 10 तारीख को सेक्टर 62 के फ्लेक्स अपार्टमेन्ट की दीवार के तार काटकर सोसाइटी के अन्दर घुस गए थे, और बन्द पडे फ्लैट की कुन्डी काटकर घर मे घुसकर चोरी की थी। इस दौरान अभियुक्तों ने दो एलईडी, कुछ नकदी सिक्के, घडियां, बर्तन व कैश व पुराने चाँदी के सिक्के व लैपटाप व अन्य सामान चोरी किया था। उसी रात्रि मे हम तीनो ने एक अन्य सोसाइटी के मन्दिर के दान पात्र से कुछ कैश भी चोरी किया था, जिसमे से हमने एक एलईडी, कुछ सिक्के, व अन्य सामान अपनी मजबूरी बताकर किसी राह चलते अन्जान व्यक्ति को बेच दिया था।बेचने से जो पैसा हम तीनो को मिला थे, वह हम तीनो ने खर्च कर दिये। उक्त चोरी के सम्बन्ध मे थाना सेक्टर 58 में मामला पंजीकृत है। जून के महीने मे लगभग 23 तारीख की रात्रि मे सेक्टर 31 निठारी से एक मकान की अलमारी मे कुछ रूपये व कुछ सोने चाँदी का सामान चोरी किया था, जिसके सम्बन्ध मे थाना सेक्टर 20 पर मामला दर्ज़ है।

Related posts

 ऑटो चालकों का पैदल मार्च, परिवहन विभाग से 8 सूत्रीय मांगो पर हुई चर्चा, मांगे पूरी ना होने पर आंदोलन की चेतावनी

First Opinion News

सड़क सुरक्षा सप्ताह के संबंध में जिलाधिकारी ने की बेठक

firstopinion

गौतमबुद्धनगर पुलिस के 7 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त एसएसपी ने दी ससम्मान विदाई

firstopinion

Leave a Comment