National

महेंद्र तिवारी बने आरपीआई (ए ) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष, अठावले ने प्रेस वार्ता कर किया संगठन विस्तार।

नोएडा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) ने संगठन विस्तार करते हुए महेंद्र तिवारी को उत्तर भारत युवा अध्यक्ष नियुक्त किया है। सोमवार को नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी आधिकारिक घोषणा की गई।

कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. रामदास अठावले उपस्थित रहे।

डॉ. अठावले ने कहा, “महेंद्र तिवारी ऊर्जावान, समर्पित और जुझारू युवा नेता हैं। इनके नेतृत्व में उत्तर भारत में पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ेगा और अधिक से अधिक युवा पार्टी की विचारधारा से जुड़ेंगे।” उन्होंने कहा कि तिवारी समाज के वंचित, पिछड़े और कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। अठावले ने युवाओं से सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की लड़ाई में आगे आने का भी आह्वान किया।

नवनियुक्त युवा अध्यक्ष महेंद्र तिवारी ने कहा कि वे संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। “गांव-गांव और शहर-शहर तक पार्टी का विस्तार किया जाएगा। नई कार्यकारिणी का गठन कर बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाया जाएगा,” तिवारी ने बताया। उन्होंने युवाओं की सक्रिय भागीदारी से पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया।

इस मौके पर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

नजीब का सुराग देने पर है 10 लाख रुपए का इनाम

firstopinion

AAP में मचा धमासान, केजरीवाल को हटाने की उठी मांग

firstopinion

अमित शाह -आजम खान की रैली पर रोक

firstopinion

Leave a Comment