NCR NEWS

Grater Noida:गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश,3 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 1 करोड़ का गांजा बरामद।

 

ग्रेटर नोएडा थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।

पुलिस द्वारा इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 अभियुक्तों कों गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है, बरामद किया गया है।

इसके अलावा अभियुक्तों के पास से तस्करी में प्रयुक्त ट्रक रजि नं0 HR38W4677, एक कार रजि नं0 HR55AY4194, 04 मोबाइल फोन, 1980 रूपये नगद व एक बैंक कार्ड भी बरामद हुए है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में दिनेश,समीर कुमार और रवि कुमार साहनी शामिल है।

पुलिस के अनुसार तीनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है। अभियुक्त दिनेश व रवि दिल्ली में रहकर गाड़ी चलाने व समीर कुमार सब्जी बेचने का काम करता है। अभियुक्त रवि द्वारा गांजा को भुवनेश्वर से ट्रक में बनायी गयी गुप्त कैविटी में लोड़ कर लाया जाता है, तथा दिनेश पाल व समीर कुमार को बेचने के लिए दिया जाता है।

 इनके द्वारा दिल्ली क्षेत्र में फुटकर व थोक दोनों प्रकार से बेचकर लाभ कमाया जाता है। ट्रक में पाये गये गुप्त स्थान (कैविटी) को दिनेश पाल द्वारा करीब 2 माह पूर्व बनवाया गया था, जिससे पुलिस चैकिंग के दौरान बचा जा सके। दिनेश पाल इस तस्कर गिरोह का लीडर है,जोकि वर्ष 2021 में करीब ढाई कुन्टल गांजे की बरामदगी के मामले में करीब 15 माह के लिए जेल जा चूका है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है,और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

किसानों ने डीएम ऑफिस मे मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

First Opinion News

सीमा परिहार बनी भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्ष,2027 विधानसभा चुनाव पर नज़र

First Opinion News

प्रेरणा शोध संस्थान एवं एनआईओएस द्वारा मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस और नारद जयंती समारोह।

Leave a Comment