NCR NEWS

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने पर्यावरण सुरक्षा का दिया सन्देश कहा,विकसित देश बनाने हेतु स्वदेशी उत्पादों का करें उपयोग

 

गाजियाबाद स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा ध्वजारोहण के उपरांत की गई। कार्यक्रम के दौरान केडीबी स्कूल के अध्यापक और विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गयी। इस मौके पर 2025 में जनपद गाजियाबाद के राष्ट्रपति पदक विजेता सुजीत भी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने अपने सम्बो​धन में सभी को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि, प्रत्येक भारतवासी का मन देश प्रेम, देश भक्ति व देश सेवा की भावना ओत—प्रोत होना चाहिए। हम सभी को संकल्प लेते है कि, हम देश हित व देश के विकास में अहम भूमिका निभाने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे, साथ ही किसी ना किसी रूप में सहयोग प्रदान करते रहेंगे। स्वतंत्रता दिवस के बाद से हमारा देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और भविष्य में हमारा देश विकासशील प्रदेश से विकसित देश बन जायेगा। उसके लिए जरूरी है कि हम स्वदेशी उत्पादों का शत-प्रतिशत उपयोग करें। जितना हम स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करेंगे उतना ही हमारा देश आत्मनिर्भर हो पायेंगा। स्वच्छ, सुन्दर और विकसित देश के लिए हमें अपने तन-मन को भी स्वच्छ, सुन्दर और विकसित बनाना होगा। हमें शपथ लेनी है कि हम जनहित, देशहित, प्रकृति हित में कार्य करते रहेंगे। विकास की इस तेज रफ्तार के साथ हमें प्रकृति का ​भी विशेष ध्यान रखना है। हमें पर्यावरण, जल संरक्षण करना हैं। आज हम जब जल संचय व पौधों का संरक्षण करेंगे तो भविष्य में यही जल व वृक्ष हमारे जीवन की रक्षा करेंगे।

कार्यक्रम में ई रणविजय सिंह, एडीएम एलए विवेक मिश्र, एडीएम सिटी विकास कश्यप, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ.सन्तोष कुमार उपाध्याय, आईएएस अयान जैन, आबकारी अधिकारी संजय सिंह, सिविल डिफेंस चीफ वार्डन ललित जायसवाल, एडीएम जे अंजुम बी, सीटीओ पुष्पांजलि, जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह सहित कलेक्ट्रेट के सभी जिला स्तरीय अधिकारी, स्टाफ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

पुलिस मुठभेड के दौरान 25 हजार का इनामी गौ तस्कर गिरफ्तार। 

First Opinion News

तिलहनी फसल तोरिया (लाही) का निःशुल्क बीज प्राप्त करने का सुनहरा मौका

First Opinion News

किसानों ने डीएम ऑफिस मे मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

First Opinion News

Leave a Comment