National

यशराज फिल्म करेगी हैप्पी न्यू ईयर का डिस्ट्रीब्यूशन

Happy-New-Year-Bollywood-Movie-Poster

मुंबई, एजेंसी

सुपरस्टार शाहरुख खान के अभिनय से सजी हैप्पी न्यू ईयर फिल्म के वितरण का काम यशराज फिल्म्स करेगी।

शाहरुख खान की होम प्रोडक्शन कंपनी रेड चिली इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने घोषणा की है कि 2014 में दिवाली पर प्रदर्शित होनी वाली हैप्पी न्यू ईयर फिल्म का वितरण विश्व भर में यशराज फिल्म करेगी।

एक्शन-हास्य पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन फराह खान ने किया है और इसका निर्माण रेड चिली इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने किया है।

फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहरुख, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, सोनू सूद और विवान शाह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का संगीत विशाल और शेखर ने दिया है। पूर्व में शाहरुख और वाईआरएफ की जोड़ी ने कई सफल फिल्में दी हैं। हिन्दी, तमिल, तेलगू भाषा में हैप्पी न्यू ईयर फिल्म एक साथ पूरे विश्व भर में प्रदर्शित होगी।

Related posts

यूपी सरकार द्वारा वन विभाग में किए गए भारी तबादले

First Opinion News

MP-MLA से जुड़े केस में एक साल में हो फैसलाः सुप्रीम कोर्ट

firstopinion

अमृतसर रोड शो में, बाल-बाल बचे जेटली

firstopinion