National

NEET 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच।

 

नई दिल्ली मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई NEET 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। पेपर लीक की आशंकाओं के बीच केंद्र सरकार ने मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने का फैसला किया है।

जानकारी के अनुसार राजस्थान में कथित तौर पर NEET का पेपर मिलने के बाद परीक्षा की गोपनीयता पर सवाल उठे थे। इसके बाद कई राज्यों से भी गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आईं।

गौरतलब है कि यह परीक्षा 3 मई को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा रद्द होने से करीब 22 लाख छात्रों को दोबारा परीक्षा देनी पड़ सकती है।

 इस मामले में एसओजी द्वारा 45 से ज़्यादा लोगों की गिरफ़्तारी की गई है, और आगे की जाँच जारी है।

सरकार की ओर से कहा गया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। वहीं, नई परीक्षा तिथि की घोषणा जल्द किए जाने की संभावना है।

Related posts

अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित कर सकते हैं मोदी

firstopinion

‘रामचरितमानस’ का डिजिटल संस्करण पीएम मोदी ने लांच किया

firstopinion

शिवसेना ने की मुसलमानों की ‘परिवार नियोजन’ की वकालत

firstopinion

Leave a Comment