CrimeNCR NEWS

मन्नत पूरी नहीं हुई तो पुरोहित को बंधक बनाकर मांगी फिरौती,पुलिस द्वारा पीड़ित को सकुशल छुड़ाया गया, 2अभियुक्त गिरफ्तार।

 

नोएडा के थाना सेक्टर 113 पुलिस द्वारा अपहरण के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अगवा किए गए व्यक्ति को सकुशल बरामद कर लिया गया हैं।

दिनांक 5 सितंबर को अनिल कुमार तिवारी पुत्र स्वर्गीय हृदय नंद तिवारी, निवासी ग्राम सर्फाबाद सेक्टर 73 नोएडा, थाना सेक्टर 113, जिला गौतमबुद्धनगर, जौनपुर में पूजा कराने के लिए गए थे। वहां कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें बंधक बना लिया और उनके पुत्र से फिरौती के रूप में पैसों की मांग की जा रही थी।

इस मामले मे 9 सितंबर को पीड़ित के पुत्र ने अपने पिता की गुमशुदगी के संबंध में थाना सेक्टर 113 पर सूचना दी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 113 पुलिस द्वारा मामला दर्ज़ कर लिया गया। अनिल कुमार की बरामदगी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया।

पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर दो अभियुक्तों आशीष यादव उर्फ बाबा और प्रवेश यादव उर्फ गोरे को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से पुरोहित अनिल कुमार तिवारी को सकुशल बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पूजन करने के बाद मनचाहा परिणाम नही मिला। इसके बाद अभियुक्तों ने पुरोहित को धोखे से जौनपुर बुलाया और बंधक बना लिया। इसके बाद अभियुक्तों ने पीड़ित के बेटे से पूजा मे हुआ खर्च और फिरौती की रकम मांगी।

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

नोएडा के डूब क्षेत्र के लिए खुशखबरी, कॉलोनियों में शुरू हुई मीटर लगाने की प्रक्रिया।

First Opinion News

नोएडा पुलिस द्वारा बंद पडे फ्लैट, मकान व मन्दिरो में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल बरामद

First Opinion News

जयाप्रदा के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

firstopinion

Leave a Comment