NCR NEWS

प्रशासन द्वारा की जा रही है,बाढ़ पीड़ितों हेतु खाने,पीने, रहने व चिकित्सा की व्यवस्था, जलस्तर में आई कमी

गाजियाबाद हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी के मद्देनज़र गाजियाबाद के तहसील लोनी क्षेत्रान्तर्गत प्रभावित ग्राम बदरपुर, मीरपुर हिन्दू, पचायरा, इलायचीपुर, लुत्फुल्लापुर नवादा, अल्लीपुर में बढ़े हुए जलस्तर एवं प्रभावित परिवारो को आवश्यक सुविधाऐ उपलब्ध कराने हेतु जिलाधिकारी के निर्देश पर सौरभ भट्ट, अपर जिलाधिकारी वि.रा., दीपक सिंघनवाल ज्वाईंट मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी लोनी एवं डॉ० अरूण कुमार अग्रवाल तहसीलदार लोनी द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया तथा बाढ प्रभावित स्थानों से निकाले गये व्यक्तियों के साथ वार्ता की गयी।

अपर जिलाधिकारी वि.रा. के अनुसार तहसील लोनी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित लगभग 250 व्यक्तियों को दिन में 3 बार खाने के पैकेटों का वितरण कराया जा रहा है। सभी के लिये शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गयी है। छोटे बच्चो एवं वृद्धो के लिये पर्याप्त मात्रा में दूध का वितरण कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त चिकित्सा विभाग द्वारा राहत शिविर के पास अपना कैम्प स्थापित किया गया है, जहाँ आवश्यकतानुसार क्लोरीन, जिंक, पैरासिटामोल आदि दवाईयो तथा ओआरएस का वितरण कराया जा रहा है। किसी भी आकस्मिकता की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर ही एम्बुलेंस उपलब्ध की तैनाती की गयी है। प्रभावित परिवारो के मवेशियो हेतु चारा उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला प्रशासन के अनुसार यमुना नदी का जलस्तर पहले की अपेक्षा कम हुआ है, जो आज 211.40 मी. पर बना हुआ है,तथा फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

Related posts

नोएडा,वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु GRAP के तहत कड़ी निगरानी, प्राधिकरण की 14 विशेष टीमों द्वारा शहर में व्यापक स्तर पर निरीक्षण

First Opinion News

पुलिस कमिश्नर द्वारा विभिन्न मल्टीनेशनल कम्पनीयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन ।

First Opinion News

नोएडा प्राधिकरण में उद्यमियों की समस्याओं के विषय में बैठक का आयोजन।

First Opinion News

Leave a Comment