NCR NEWS

Noida News:कम्पनी मालिकों, एच0आर0 एवं अकॉउंटेन्ट के साथ सेंट्रल ज़ोन पुलिस की मीटिंग।

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने तथा औद्योगिक क्षेत्रों में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह द्वारा एसीपी-1 सेन्ट्रल नोएडा दीक्षा सिंह के साथ सेन्ट्रल जोन के समस्त थाना क्षेत्र की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों एवं कम्पनी मालिकों, एच0आर0 एवं अकॉउंटेन्ट के साथ आर0एस फार्म हाउस सेक्टर-121 में गोष्ठी आयोजित की गई।

 

कर्मचारियों की आवाजाही, यातायात प्रबंधन,पार्किंग की हो उचित व्यवस्था।

मीटिंग के दौरान पुलिस द्वारा कम्पनी प्रतिनिधियों से त्यौहारों के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था, कर्मचारियों की आवाजाही, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता,आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस से समन्वय तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया।

 

कर्मचारियों का पुलिस वैरिफिकेशन, सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना का प्रसार न करने की अपील।

इस अवसर पर कम्पनी मालिकों से अपने प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों का पुलिस वैरिफिकेशन कराने, सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन करने को कहा।
पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा अपुष्ट सूचना का प्रसार न करने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने सभी उद्योग प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

Related posts

नोएडा पुलिस द्वारा ई-रिक्शा बैट्री चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से भारी मात्रा में बैट्री बरामद।  

First Opinion News

UP:यूपी में बड़ा फेरबदल, 20 IPS अधिकारियों के किए गए तबादले।

First Opinion News

गौतम नगर पुलिस कमिश्नर ने धूप में ड्यूटी कर रहे अपने पुलिसकर्मियों को शीतल पेय पदार्थ का कराया वितरण

First Opinion News

Leave a Comment