National

UP News:तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे UCC: अमित शाह।

लखनऊ गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

अमित शाह ने कहा की तीसरी बार सरकार बनने पर यूपी में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी। केंद्रीय ग्रह मंत्री के अनुसार देश के कई राज्यों में उच्च पहले ही लागू हो चुका है। उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनने पर इसे लागू किया जाएगा।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ।

अमित शाह ने योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि कठोर शासन के से उत्तर प्रदेश को माफियाओं से मुक्त करने का काम किया गया है। उन्होंने BJP कार्यकर्ताओं से चुनावों के लिए कमर कसने को कहा। से जुटने का आह्वान किया।

गृह मंत्री ने कहा, “उत्तर प्रदेश में भाजपा अंगद का पैर है, उसे कोई नहीं हिला सकता।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अर्जुन की तरह लक्ष्य पर नजर रखते हुए चुनाव में जीत हासिल करने के लिए काम करने की अपील की।

44 विधायकों से 312 सीटों तक का सफर।

अमित शाह ने भाजपा के पुराने चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय जब यूपी में भारतीय जनता पार्टी के केवल 44 विधायक थे। इसके बाद संगठन को मजबूत किया गया जिसके परिणामस्वरूप भाजपा ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में लगभग 41 प्रतिशत वोट हासिल किए और 80 में से 73 सीटें जीतीं।

2017 के विधानसभा चुनाव का दिया उदाहरण।

उन्होंने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि नोटबंदी के बावजूद भाजपा ने करीब 40 प्रतिशत वोट हासिल कर 312 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। शाह ने इन चुनावी परिणामों को पार्टी के मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत का उदाहरण बताया।

Related posts

फोन पर कुछ और , मीडिया में कुछ और कहा केजरीवाल नेः कांग्रेस

firstopinion

अब गांवों को डिज़िटल बनाएगी सरकार

firstopinion

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकरियों को शपथ दिलायी

firstopinion

Leave a Comment