NCR NEWS

Ghaziabad:जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण डीएम।

 

गाजियाबाद जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में आमजन ने अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि, जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

डीएम ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि गरीब, पीड़ित, दिव्यांग, बुजुर्ग एवं बेसहारा व्यक्तियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाए।

उन्होने कहा पात्र व्यक्तियों को शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई निश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर जिलाधिकारी (भू/अ), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), सिटी मजिस्ट्रेट सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

बिसरख पुलिस द्वारा साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार।

First Opinion News

कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, पुलिस कमिश्नर एवं डीएम ने लिया तैयारियों का जायज़ा

First Opinion News

मीडिया क्लब में पत्रकारों के लिए आयोजित किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर।

First Opinion News

Leave a Comment