NCR NEWS

मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण। बीएलओ एवं सुपरवाइजर का कराया गया प्रशिक्षण

ग्रेटर नोएडा , जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर बीएन सिंह के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में संचालित होने वाले 1 सितंबर से संक्षिप्त विशेष पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में अधिकारियों के द्वारा अपनी कार्यवाही आरंभ कर दी गई है। इस क्रम में आज दादरी विधानसभा क्षेत्र में अभियान को संचालित बनाने के उद्देश्य से इंदिरा गांधी कला केंद्र में दादरी तहसील से संबंधित बीएलओ एवं सुपरवाइजर का प्रशिक्षण आयोजित हुआ। जिसमें उप जिलाधिकारी दादरी अंजनी कुमार सिंह एवं उनके सहयोगी अधिकारियों द्वारा संचालित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में विस्तार परक रूप से जानकारी सभी बीएलओ सुपरवाइजर को उपलब्ध कराई गई। इसी प्रकार तहसील सदर में भी बीएलओ एवं सुपरवाइजर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। दोनों स्थानों पर बीएलओ को संचालित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में बिंदुवार जानकारी देते हुए आयोग के निर्देशों अनुपालन करने के निर्देश दिए गए ताकि संचालित होने वाले अभियान के दौरान सभी मतदाताओं के नाम गुणवत्ता परक रुप से मतदाता सूची में दर्ज कराया जा सके।

Related posts

Noida News:एसीपी ने किया रामलीला मैदान का सुरक्षा निरिक्षण।

First Opinion News

नोएडा के सुमित्रा हॉस्पिटल में लगी आग,मौके पर पहुंची दमकल की 6 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू 

First Opinion News

नोएडा पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के एक दर्ज़न दुपहिया वाहन और कार बरामद।

First Opinion News