NCR NEWSUncategorized

महिला उन्नति संस्थ ने कॉलेज की छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति किया जागरूक, टीकाकरण के लिए किया आग्रह 

 

गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन एवम भारत सरकार टकसाल नोएडा MINT के द्वारा महिलाओ मे सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर 9 से 15 वर्ष की उम्र तक की लड़कियों को लगायी जाने वाली निशुल्क HPV वैक्सीन हेतु जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आज गौतमबुद्धनगर के कासना स्थित अमीचंद इंटर कालेज परिसर मे सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था द्वारा एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला मे उपस्थित छात्राओं को डा. वन्दना सिंह ने सर्वाइकल कैंसर के लक्षण-कारण और उपचार के बारे मे विस्तार से जानकारी देते हुए सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण लगवाने के लिए प्रेरित किया उन्होने कहा कि सर्वाइकल कैंसर को लेकर यहां बताये गये कोई भी लक्षण महसूस होने पर तुरंत जांच कराकर सही समय पर बीमारी की पहचान कर बीमारी से बचा जा सकता है और उससे भी अच्छा यह होगा कि भविष्य मे सर्वाइकल कैंसर के किसी भी प्रकार की संभावना को खत्म करने के HPV वैक्सीन अवश्य लगवायें। बच्चियों को टीकाकरण, कैंसर पर कार्य करने वाली संस्था ब्यूटीफुल टुमारो द्वारा किया जायेगा।

Related posts

कपड़ा कंपनी मे लगी आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों द्वारा आग पर पाया काबू

First Opinion News

विश्व पर्यावरण दिवस पर सी.ई.ओ नोएडा द्वारा किया गया पौधारोपण

First Opinion News

2004 बैच के आईएएस अधिकारी राकेश कुमार सिंह को मिली यीडा की कमान

First Opinion News

Leave a Comment