NCR NEWS

सीसीएस में यूजी प्रोग्राम के लिए बढ़ाई गई आवेदन की तिथि, 20 जुलाई तक कर सकते हैं बीए, बीएससी, बीकॉम एवं अन्य अंडरग्रैजुएट पाठ्यक्रमों के लिए अप्लाई

 

मेरठ सीसीएस (चौधरी चरण सिंह) यूनिवर्सिटी द्वारा अंडर ग्रैजुएट प्रोग्राम्स की डेट को आगे बढ़ते हुए 20 जुलाई कर दिया गया है। आपको बता दें कि, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा पहले 13 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की डेट घोषित की गई थी। विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन का समय बढ़ा दिया गया है, इससे छात्रों को ऑनलाइन आवेदन के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा। जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025-26 के लिए स्नातक स्तर के सभी डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए 13 जुलाई तक के लिए आवेदन किया जा सकता था।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय में आवेदन के लिए इसकी आधिकारिक साइट www.ccsuniversity.ac.in पर एडमिशन 2025 -26 पर क्लिक करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है, जिसमें 115 रुपए की फीस जमा करके अधिकतम तीन पाठ्यक्रमों को चुना जा सकता है। छात्र विश्वविद्यालय परिसर या विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं।

Related posts

गाज़ियाबाद के शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास लगी आग 5 गाड़ियों के मदद से पाया गया आग कर काबू

First Opinion News

दिल्ली पुलिस का नाम हुआ लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

firstopinion

गौतम बुद्ध नगर पुलिस द्वारा विभिन्न थानों में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की दो दर्ज़न से ज़्यादा दो पहिया वाहन बरामद।

First Opinion News

Leave a Comment