National

वकीलों के लिए CM योगी का तोहफा, लिए गए तीन बड़े फैसले।

लखनऊ,प्रयागराज वकीलों की सुविधाओं और बेहतर कार्य व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन बड़े फैसलों की घोषणा की है। इन फैसलों से प्रयागराज हाईकोर्ट में कार्यरत हजारों वकीलों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

10 हजार वकीलों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण।

मुख्यमंत्री के फैसले के तहत हाईकोर्ट में करीब 10 हजार वकीलों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। इससे हाईकोर्ट परिसर और उसके आसपास पार्किंग की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं और लोगों के आने-जाने के कारण लंबे समय से पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने की जरूरत महसूस की जा रही थी।

राज्य विधि अधिकारियों को मिलेंगे टैबलेट।

इसके साथ ही प्रदेश के 400 राज्य विधि अधिकारियों को टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे। डिजिटल सुविधाओं के माध्यम से विधि अधिकारियों के कामकाज को अधिक सुविधाजनक और प्रभावी बनाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 5 लाख रुपये तक का कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी वकीलों को 5 लाख रुपये तक का कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस देने का भी फैसला किया है। इस सुविधा के तहत वकीलों को इलाज के दौरान आर्थिक सहायता और बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इन तीन फैसलों को वकीलों की कार्य सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। मल्टीलेवल पार्किंग, डिजिटल संसाधन और कैशलेस स्वास्थ्य बीमा से अधिवक्ताओं को कामकाज के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा भी मिलेगी।

Related posts

शाजिया,विश्वास AAP से नाराज़

firstopinion

UP International Trade Show 2026:25 से 29 सितंबर तक नोएडा में इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन।

First Opinion News

‘सोनिया की शैक्षणिक योग्यता क्या है ?-उमा भारती

firstopinion

Leave a Comment