National

26/11 केस: पाकिस्तानी कोर्ट का 5 गवाहों को समन

mumbai-attack

इस्लामाबाद,एजेंसी
इस्लामाबाद हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद पड़ोसी देश की एक आतंकवाद रोधी अदालत ने मुंबई हमले का केस निपटाने में तेजी दिखाई है. बुधवार को अदालत ने पांच गवाहों को समन जारी किए. इन्हें 22 अप्रैल को कोर्ट में पेश होकर बयान दर्ज कराने होंगे. मामले में जकीउर रहमान लखवी और छह अन्य लोग आरोपी हैं.
आतंकरोधी कोर्ट के जज सोहेल अकबर ने रावलपिंडी की आदिला जेल में मामले की सुनवाई की. इसी जेल में सभी छह आरोपी बंद हैं. इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने 13 अप्रैल को निचली अदालत को दो महीने के अंदर मामले की सुनवाई पूरा करने को कहा था. साथ ही चेतावनी दी थी कि मध्य जून तक ऐसा नहीं होता है तो लखवी की जमानत रद्द कर दी जाएगी.

Related posts

मुद्रा भंडार 2 अरब डॉलर घटकर 312.6 अरब डॉलर

firstopinion

अपने बयान पर अड़े गिरिराज सिंह

firstopinion

राहुल-सोनिया की आपत्तिजनक किताबों के साथ गिरफ्तार

firstopinion