National

गिरावट के बाद आज शेयर बाजार सुस्त

scx

नई दिल्ली। कल की गिरावट के बाद आज शेयर बाजार सपाट दिख रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों की सुस्ती भी घरेलू शेयर बाजारों पर देखने को मिल रही है। बैंकिंग और कैपिटल गुड्स शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव नजर आ रहा है। हालांकि कंज्यूमर ड्युरेबल्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी का रुझान है।
सेंसेक्स और निफ्टी सपाट होकर कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स सपाट होकर 28800 के आसपास नजर आ रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी सपाट होकर 8750 के आसपास नजर आ रहा है।
बाजार में कारोबार के इस दौरान ल्यूपिन, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, एसीसी, एचयूएल, हीरो मोटो, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और सेसा स्टरलाइट जैसे दिग्गज शेयरों में 1.9-0.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि केर्न इंडिया, ओएनजीसी, आइडिया सेल्यूलर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल और गेल जैसे दिग्गज शेयरों में 3.1-0.7 फीसदी की मजबूती आई है।

Related posts

BJP से 6 साल के लिए निष्कासित, जसवंत

firstopinion

नहीं ले गया मोदी का कोई संदेश:संजय सर्राफ

firstopinion

एक्सपो मार्ट में करते थे चोरी पुलिस ने पकड़ा

firstopinion